फोटो संख्या:60-कनीना में निरीक्षण के दौरान कर्मचारी से जानकारी लेते एसडीएम सुरेंद्र सिंह--संवा
कनीना। उपमंडल में बनाए जा रहे लघु सचिवालय का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। लघु सचिवालय में पहली मंजिल से मुख्यमंत्री, गृहमंत्री को सीधे रिपोर्ट भेजी जाएगी। प्रशासन की ओर से पहली मंजिल पर सीआईडी, गुप्तचर विभाग का कार्यालय बनाया जा रहा है। आमजन की सुविधाओं के लिए ग्राउंड फ्लोर पर सरल केंद्र की 687 आनलाइन सुविधा मिलेंगी। तहसीलदार व एसडीएम की अदालत ग्राउंड फ्लोर पर लोगों को न्याय दिलाने का कार्य करेंगी।
कस्बे के लोगों के काफी संघर्ष के बाद प्रदेश सरकार की ओर से कनीना में लघु सचिवालय बनाने का कार्य शुरू किया गया था। लघु सचिवालय बनाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि बड़े-बुजुर्गों को सीढ़ियों पर नहीं चढ़ना पड़े व उनको सुविधाएं ग्राउंड फ्लोर पर ही मिल सकें इसके लिए सरल केंद्र को गेट के पास बनाया गया है। साथ ही अधिकारियों से आसानी से मिल सके इसके लिए भी तहसीलदार व उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय भी ग्राउंड फ्लोर पर ही बनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से सरल केंद्र में 687 सुविधाएं, जिसमें 57 विभागों की 220 स्कीमों व 467 सर्विस सुविधाएं दी जा रही हैं। लघु सचिवालय में प्रथम तल पर जिला उप पुलिस अधीक्षक का कार्यालय बनाया जा रहा है। इससे न्याय की पहली सीढ़ी व पहली मंजिल पर ही आपराधिक मामलों की जांच की जा सके। इस समय डीएसपी कार्यालय तहसील कार्यालय में अस्थाई तौर पर चल रहा है।
2015 में कनीना महाविद्यालय से मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा
एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने निमार्णाधीन लघु सचिवालय का निरीक्षण करते हुए ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली निगम द्वारा अपना कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आमजन के लिए सचिवालय को खोला जाएगा। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2015 में कनीना महाविद्यालय में आयोजित रैली के दौरान लघु सचिवालय भवन व न्यायिक परिसर भवन बनाने की घोषणा की थी। तीन मार्च 2019 में मुख्यमंत्री द्वारा चंडीगढ़ से कस्बे में लघु सचिवालय भवन बनाने के लिए ऑनलाइन शिलान्यास किया। लघु सचिवालय व न्यायिक परिसर भवन कनीना के लिए 54 कनाल 6 मरला जगह निर्धारित कर काम भी शुरू कर दिया गया था।
फोटो संख्या:60-कनीना में निरीक्षण के दौरान कर्मचारी से जानकारी लेते एसडीएम सुरेंद्र सिंह--संवा
फोटो संख्या:60-कनीना में निरीक्षण के दौरान कर्मचारी से जानकारी लेते एसडीएम सुरेंद्र सिंह--संवा