फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना बस हादसा... न्याय महापंचायत में 54 गांवों के लोग पहुंचे, छह मांगों पर प्रस्ताव पास

Sun, 12 May 2024 03:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:64- कनीना में आयोजित महापंचायत में उप​स्थित ​54 गांव के लोग--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/कनीना। एक माह पहले कनीना में गांव उन्हाणी के पास हुए बस हादसे में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए शनिवार को शिव मंदिर में न्याय महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के 54 गांवों के लोगों ने ठाकुर अतरलाल की अध्यक्षता में छह मांगों को लेकर प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव पर एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर 20 मई को उपमंडल अधिकारी नागरिक के कार्यालय का घेराव की चेतावनी दी भी है।
विज्ञापन

गत 11 अप्रैल को बस हादसे में 34 बच्चे घायल हुए थे, जिनमें से छह की मौत हो गई थी। मृतकों में चार बच्चे गांव झाड़ली व दो धनौंदा के थे। परिजनों का आरोप है कि इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्य आरोपी को नहीं पकड़ जाने को लेकर उन्हाणी गांव के शिव मंदिर में शनिवार को 54 गांवों की न्याय महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में वक्ताओं ने हादसे व पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए अपने-अपने विचार रखे। इसके बाद छह मांगों का सामूहिक प्रस्ताव पास किया गया।
यह मांगें रखी गईं
महापंचायत में प्रमुख मांगों में हादसे की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराने, आरोपी जीएल स्कूल के निदेशक सुभाष लोढ़ा की गिरफ्तारी, मृत बच्चों के परिवारों को एक-एक करोड़ व घायलों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, मृत बच्चों के परिवार को सरकारी नौकरी व उम्रभर निशुल्क चिकित्सा सुविधा, मुख्य आरोपी एवं जीएल स्कूल संचालक को ग्रीवेंस कमेटी से निलंबित करने व स्कूल की मान्यता रद्द करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय में उपायुक्त से मिलेंगे कमेटी सदस्य
समाज सेवी बलवान फौजी ने कहा कि एक महीने का समय हो गया है, सरकार ने कोई घोषणा की और न ही कोई कार्रवाई की। प्रशासन को 17 मई तक समय दिया गया है। मंगलवार को महेंद्रगढ़ में डीसी को एक ज्ञापन भी देंगे। इस संबंध में मेरी एसडीएम से बातचीत की गई है। यदि सरकार और प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले चुनाव का बहिष्कार कर सकते हैं।
गांव झाड़ली निवासी संजय शर्मा ने बताया कि उसके बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। न्याय महापंचायत ने निर्णय लिया है हम उसके साथ खड़े हैं। पुलिस प्रशासन कार्रवाई कर रहा है, लेकिन अभी तक मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। हादसे के मुख्य आरोपियों की संपति कुर्क की जानी चाहिए।
गांव झाड़ली निवासी मृतक छात्र सत्यम के पिता ने बताया कि हम न्याय महापंचायत के निर्णय के साथ हैं। पुलिस ने अभी तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। हमारी पुलिस प्रशासन से विनती है कि मुख्य आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
अब यह कमेटी लड़ेगी न्याय की लड़ाई
न्याय महापंचायत के दौरान निर्णय लिया कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाए। इसके बाद कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर अतरलाल, विजय नौताना, जाट गांव सरपंच कीर्ति, पोता सरपंच हरिओम, संदीप रामबास, पंचायत समिति सदस्य महिपाल नंबरदार, गांव छिथरौली सरपंच बलवान, जिला पार्षद लीलाराम कबाड़ी, पूर्व पार्षद अजय, धनौंदा सरपंच वीर सिंह, पाथेड़ा सरपंच प्रतिनिधि जर्मन सिंह, स्याणा सरपंच वीरपाल, झाड़ली सरपंच सुरेश, नौताना सरपंच विकास, खरकड़ाबास सरपंच राजेंद्र सिंह, अनिल गाहड़ा, गोमल सरपंच मिंटू, बुचावास सरपंच परवीन, जिला पार्षद अजीत धनौंदा, रतन सिंह चैयरमैन धनौंदा, वीरेंद्र दीक्षित सरपंच गुढा, पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता सत्यनारायण, रमेश महलावत वाइस चेयरमैन पंचायत समिति कनीना, अभय सिंह पूर्व सरपंच राता कला, डिंपल सरपंच कैमला, चेलावास सरपंच विकास, ककराला सरपंच प्रतिनिधि सुंदरलाल, प्रताप सिंह सरपंच प्रतिनिधि भड़फ को शामिल किया गया है।

फोटो संख्या:64- कनीना में आयोजित महापंचायत में उपस्थित 54 गांव के लोग--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:64- कनीना में आयोजित महापंचायत में उपस्थित 54 गांव के लोग--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें