फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना बस हादसा... घायल बच्चों की जांच करने घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Sat, 18 May 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- स्कूल बस हादसे में घायल विद्यार्थी का हालचाल जानते ​चिकित्सक--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
कनीना। उपायुक्त के आदेश के बाद वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम बस हादसे में घायल बच्चों के घर पहुंची। टीम ने बस हादसे में घायल गांव धनौंदा निवासी छात्र प्रियांशु व गांव खरकड़ा बास निवासी छात्रा सपना के घर पहुंचकर स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

डॉ. जितेंद्र मोरवाल, प्रभारी उप नागरिक अस्पताल कनीना, डॉ. संदीप व डॉ. अमित नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ की टीम ने दोनों विद्यार्थियों की जांच के बाद रिपोर्ट तैयार कर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश चंद्र आर्य रमेशचंद आर्य को भेजी है।
चिकित्सकों की टीम में शामिल डाॅ. अमित ने बताया कि गांव धनौंदा निवासी प्रियांशु के पैर में रॉड डाली गई है व सिर में चोट है। वहीं खरकड़ा बास निवासी छात्रा सपना के रीढ़ की हड्डी में चोट गहरी चोट है व दोनों पैर भी पैरालाइजड हैं, लेकिन तेजी से चोटों की रिकवरी भी हो रही है। उपायुक्त के आदेशानुसार वीरवार को उप नागरिक अस्पताल कनीना में घायल बच्चों की जांच के लिए एक कैंप का आयोजन किया गया था। इसमें कई विद्यार्थियों ने पहुंचकर अपनी जांच कराई थी, लेकिन प्रियांशु व सपना अधिक चोट होने के कारण नहीं पहुंच पाए थे। इसलिए शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों के घर पहुंची है। चिकित्सकों की टीम के अनुसार जांच रिपोर्ट सीएमओ डॉ. रमेशचंद आर्य को सौंप दी गई है। अब जल्द ही सभी का मेडिकल प्रमाण पत्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें