फोटो संख्या:53- कनीना बार एसोसिएशन चुनाव से पहले नामांकन जमा करवाते अधिवक्ता-संवाद
- फोटो : rajauri
कनीना। कनीना बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया के पहले दिन चार लोगों पर पर्चा भरा। शुक्रवार नामांकन का अंतिम दिन रहेगा।
बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी दिनेश कुमार व नवीन कौशिक ने बताया कि एसोसिएशन के प्रधान, उप प्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव पदों के लिए चुनाव करवाएं जाएंगे। वीरवार को नामांकन के पहले दिन प्रधान पद के लिए वेद प्रकाश, सह सचिव के लिए संत कुमार, कोषाध्यक्ष के लिए शशि कुमार, कोषाध्यक्ष पद के लिए कुणाल ने पर्चा भरा है। 17 फरवरी को फार्म की छंटनी की जाएगी। 18 फरवरी को नामांकन पत्र वापस लिया जा सकता है। इसके बाद चुनाव चिह्न दे दिए जाएंगे। 28 फरवरी को मतदान कर जाएगा। मतदान के उपरांत मतों की गणना कर चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।