फोटो संख्या:80-कनीना-अटेली ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर हालात का जायजा लेते बसपा नेता अतरलाल--स्रोत
कनीना। कनीना-अटेली मार्ग पर बन रहा रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) वर्षों से अधूरा पड़ा है, जिससे जनता परेशान है। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता अतरलाल एडवोकेट ने साइट का दौरा कर निर्माण की धीमी गति और प्रशासनिक उदासीनता पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि रोजाना गुजरने वाले व्यवसायी, विद्यार्थी, मरीज और नौकरीपेशा लोग घंटों फंसते हैं और आपातकालीन सेवाएं भी बाधित हो रही हैं। निर्माण में पेड़ और 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन बाधा बन रही है, लेकिन प्रशासन समाधान नहीं कर पा रहा। अतरलाल ने चेतावनी दी कि यदि काम तेजी से पूरा नहीं हुआ तो जनता आंदोलन पर मजबूर होगी और जिम्मेदारी सरकार की होगी।