फोटो 01 कन्हैया का प्रमाण पत्र विद्यार्थियों को दिखाते प्राचार्य व अन्य। संवाद
निजामपुर। राजकीय महाविद्यालय छिलरो के विद्यार्थी कन्हैया ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 25 नवंबर को राजकीय महिला महाविद्यालय, नारनौल में आयोजित की गई थी। इसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कन्हैया ने अपनी मेहनत, रचनात्मक सोच और वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य और स्टाफ सदस्यों ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करती हैं। संवाद