फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कल्याण सभा जुलाई में पौधरोपण अभियान चलाएगी

Tue, 18 Jun 2024 04:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
17सीटीके34...डूम समाज कल्याण सभा की वार्षिक बैठक के बाद मौजूद सदस्य।स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
रोहतक। डूम समाज कल्याण सभा जुलाई में बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाएगी। एनीमिया मुक्त अभियान व आमजन के लिए अन्य जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। शहर के होटल में सभा के प्रधान सुनील गगसीना की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सभा के प्रधान सुनील गगसीना ने कहा कि सभा की हर वर्ष वार्षिक बैठक होती है। इसमें सालाना लेखा-जोखा से लेकर एक साल में हुए सामाजिक कार्यों की समीक्षा भी की जाती है। समाज के उत्थान के लिए सभी पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया। इसमें सभी पदाधिकारी ने अपने-अपने सुझाव रखे। समाज हित के लिए हुए विचार विमर्श के बाद जल्द काम शुरू करने पर सहमति बनी।
सचिव कर्मवीर गौतम ने कहा कि सभा कोरोना काल से लेकर अब तक गरीब लोगों की पढ़ाई से लेकर मरीज के इलाज का खर्च वहन करती है। सभा का मुख्य उद्देश्य शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार पर काम करना है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अनिल नांगल, प्रवक्ता बंसीलाल, महालेखाकार राजकुमार, विनोद, अमरजीत, सुरेंद्र शाहपुर, डा मनीष, इकबाल बलि, मुकेश, रवि बवाना, नसीब लाखनमाजरा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें