फोटो संख्या:71- गांव गढ़ी में मूर्ति स्थापना से पहले कलश यात्रा निकालती महिलाएं--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। नक्षत्र विद्यापीठ कॉलेज गढ़ी में नवनिर्मित मंदिर में सालासर बालाजी व शनि देव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आचार्य राहुल भारद्वाज गढ़ी के सानिध्य में चल रहे अनुष्ठान में शुक्रवार को मूर्ति स्थापना से पहले मूर्तियों का महास्नान किया गया। 51 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। मंदिर से शुरू होकर गांव गढ़ी से होते हुए कॉलेज पहुंची। इस अवसर पर डॉ. नवीन कुमार, पंडित आलोक लाटा, जयप्रकाश, मनीष यादव, विजय सिंह, पंडित, सोमवीर, पंडित देवेंद्र, बलवीर, रुडमल यादव, नवीन, धर्मवीर, गोपाल आदि मौजूद रहे।