फोटो संख्या:53- कनीना में शोभा यात्रा निकालते श्रद्धालु--स्रोत- आयोजक
कनीना। सावन माह और शिव आराधना के अवसर पर पुराने शिव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें हरिद्वार से पैदल लाया गया 101 लीटर पवित्र गंगाजल कलशों में भरकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजारा गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए जिससे पूरा नगर भक्तिमय हो गया। उन्होंने पवित्र गंगाजल धारण कर शिव आराधना का संकल्प लिया। यात्रा पुराने शिव मंदिर से शुरू होकर कनीना बस स्टैंड, पुराना बाजार, नया बाजार, उप नागरिक अस्पताल, राजकीय विद्यालय, नगर पालिका क्षेत्र सहित प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसके बाद यह पुराने शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। संवाद