फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा

Sun, 03 Mar 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के मोहल्ला चांदुवाड़ा स्थित श्री धार्मिक रामलीला ट्रस्ट के ग्राउंड में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर रविवार को कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

कलश यात्रा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस रोड स्थित मां नैना फतेह देवी मंदिर से शुरू हुई। बैंडबाजों के साथ कलश यात्रा शुरू हुई जो गर्ल्स आईटीआई रोड, पुरानी कचहरी तथा चांदुवाड़ा होते हुए कथा स्थल श्री धार्मिक रामलीला चांदुवाड़ा के ग्राउंड में पहुंची। कलश यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर कलश उठाए। कथा के प्रथम दिन वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास पंडित जय श्रीकृष्ण शास्त्री ने भागवत कथा के महात्म्य के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से ही मनुष्य को मुक्ति मिल जाती है। कथा के बारे जानकारी देते हुए महंत कैलाश हरित व सुरेंद्र सैनी ने बताया कि आज से शुरू हुई भागवत कथा 9 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें