फोटो नंबर- 28गांव रामपुरा में कलश यात्रा निकालती महिलाएं। स्रोत- ग्रामीण
नारनौल। गांव रामपुरा में शुक्रवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पहले कलश यात्रा निकाली गई। इसके सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इसके बाद वृंदावन धाम से आई राधा किशोरी द्वारा कथा का वाचन किया। इस दौरान अनेक श्रद्धालुओं ने कथा का रसपान किया। राधा किशोरी ने श्रद्धालुओं को बताया कि भागवत कथा सुनने से ही सभी जीवों का कल्याण होता है। समिति सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा समापन के अवसर पर 8 अगस्त को बाबा भैया के मेले, भंडारे और खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।