फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कबड्डी प्रतियोगिता में काला गद्दी खेड़ी की टीम बनी विजेता

Thu, 25 Jan 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। संत लाल गिरि महाराज का मेले पर आयोजित खेल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ठाकुर अतरलाल, अति विशिष्ट अतिथि एडवोकेट विनय यादव, विशिष्ट अतिथि मनोज शर्मा रहे। वहीं अध्यक्षता गुरु बुलबुल महंत मंगलामुखी ने की। कमेटी के प्रधान कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि सर्कल खेल कबड्डी प्रतियोगिता में पहले स्थान पर काला गद्दी खेड़ी की टीम रही, जिसको 61 हजार रुपये का पुरस्कार, दूसरे स्थान पर अलेवा की टीम रही, जिसको 31 हजार रुपये का पुरस्कार, तीसरे स्थान पर अहेरी की टीम रही, जिसको 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। वहीं चौथे स्थान पर रही मालवी की टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बेस्ट रेडर रहे अंकित को 5100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। वहीं काला जांड़ली बेस्ट कैचर रहे, जिन्हें 5100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पंकज यादव, सुनील ठेकेदार, नीतिश गुप्ता, महेंद्र सिंह, सत्यवीर बोहरा, बंटी प्रधान, मनोज यादव, ओम प्रकाश यादव, कर्ण सिंह, सुभाष चंद्र, महावीर पहलवान, सतपाल, गुरमीत सिंह, बार एसोसिएशन पूर्व प्रधान दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें