फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव माजरा कलां में कड़बी व ईंधन जला

Tue, 21 Nov 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव माजरा कलां में अज्ञात कारणों के चलते छह किसानों की कड़बी व ईंधन जल गया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। दमकल सब ऑफिसर विकास ने बताया कि उन्हें 2.35 बजे सूचना मिली गांव माजरा कला में अज्ञात कारणों से छह किसानों की कड़बी व ईंधन में आग लग गई।
विज्ञापन

दमकल कर्मचारियों ने मौके पहुंचकर ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि गांव माजरा कला निवासी हरिकिशन की करीब छह एकड़, अजय की करीब दो एकड़ की कड़बी व एक ट्रॉली ईंधन, प्रदीप कुमार की दो एकड़ की कड़बी, सुनील कुमार की 2 ट्रॉली कड़बी, ब्रहमप्रकाश की 2 एकड़ की कड़बी, कुलदीप की एक ट्रॉली ईंधन, ईश्वर की 2 एकड़ की कड़बी जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि छह किसानों की करीब साढ़े 13 एकड़ की कड़बी व ईंधन जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें