फोटो 02: संत कबीर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी। स्रोत: समिति
नारनौल। संत शिरोमणि कबीर दास की जयंती पर सिटी मैरिज प्लेस में सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के तत्वावधान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। समिति के महासचिव एवं कबीर सामाजिक उत्थान संस्था के वाइस चेयरमैन बिरदी चंद गोठवाल ने कहा कि कबीर ने सत्य, प्रेम, समानता और सद्भाव का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी। मुख्य वक्ताओं लालाराम नाहर, अनिल फांडन, रोशनी देवी और भूपसिंह भारती ने कहा कि कबीर ने पाखंड, छुआछूत और कुरीतियों का विरोध किया व उनके विचार आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। संवाद