फोटो 23 डोला यात्रा के दौरान भगवान के जयकारे लगाते भक्तगण। स्रोत: परिषद
नारनौल। जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था देखने को मिला। भगवान सूर्य नारायण जी के डोले के स्वागत के लिए भारत विकास परिषद ने आजाद चौक पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधिवत रूप से लड्डू गोपाल जी की आरती की। कार्यक्रम के दौरान भाविप के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया व आरती के पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरित किया। प्रधान मुकेश जैन ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में पर्व एवं धार्मिक उत्सव केवल आस्था के अवसर नहीं, बल्कि समाज को संस्कार, सेवा और एकता से जोड़ने का माध्यम भी हैं। संवाद