कनीना। कनीना में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को गुप्त सूचना मिल मिली की कनीना में चूल्हा गैस रिपेयरिंग दुकान की हुई हैं जिसमें घरेलू गैस सिलेंडर रखकर छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर ग्राहकों को बेचता है। उसी को मद्देनजर रखते हुए शनिवार को एक संयुक्त टीम बनाई। टीम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से उप निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, एचसी सुनील कुमार व खाद्य नागरिक उपभोक्ता विभाग कनीना से उप निरीक्षक संदीप कुमार, थाना शहर कनीना से एएसआई स्नेह लता को साथ लेकर उपरोक्त दुकान पर छापा मारा गया।
संदीप कुमार उप निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कनीना ने बताया कि दुकानदार राजपाल अपनी दुकान पर छापे के दौरान हाजिर मिला। निरीक्षण के दौरान दुकान में अवैध रूप से इंडेन गैस घरेलू के 6 सिलेंडर जिसमें 4 भरे हुए हो 2 खाली और एचपी के 3 गैस सिलेंडर जिसमें 2 भरे हुए 1 खाली और भारत गैस का 1 सिलिंडर खाली मिला। 1 इंडियन गैस कॉमर्शियल सिलिंडर भरा हुआ और एक निप्पल धातु पीतल व 1 छोटा सिलेंडर जिसमें गैस भरी हुई दुकान में मिले हैं। इस बारे में दुकानदार से गैस सिलेंडर रखने बारे लाइसेंस या संबंधित कागजात मांगने पर दुकानदार द्वारा कोई लाइसेंस व कागजात नहीं दिखा सका। दुकान में बिना कागजात व लाइसेंस के अवैध रूप से गैस सिलेंडर रखकर गैस निकालकर छोटे सिलेंडरों में भरकर बेचने का उल्लंघन किया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए एक दरखास्त मौके पर अनुसंधान अधिकारी स्नेह लता एएसआई थाना शहर कनीना को आरोपी राजपाल व उपरोक्त गैस सिलेंडर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई के लिए मौके पर दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की करवाई जारी रहेगी।