फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़-नारनौल: 15 फरवरी को महेंद्रगढ़ से शुरू होगा कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

Tue, 14 Feb 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। 15 फरवरी से कांग्रेस द्वारा हाथ से हाथ जोड़ाे यात्रा का शुभारंभ महेंद्रगढ़ से किया जाएगा। राव अक्षत सिंह पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा युवा कांग्रेस के निजी सचिव कालू आकोदा ने बताया कि राज्यसभा सांसद चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा व राव दान सिंह विधायक महेंद्रगढ़ द्वारा शुरू किए गए हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाएगा। 15 फरवरी से राव अक्षत सिंह अभियान की शुरूआत महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव गढ़ी, मालियान की ढाणी, श्योपुरा, खुडाणा, आकोदा से करेंगे। 16 फरवरी को अटेली विधानसभा क्षेत्र के गांव पोता, नौताना स्याणा, सेहलंग, 17 फरवरी को नारनौल विधानसभा क्षेत्र और 21 फरवरी को नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के गांवों में घर-घर जाकर केंद्र की भाजपा सरकार एवं हरियाणा प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी देंगे। कार्यकर्ता घर-घर जाकर हाथ से हाथ जोडों अभियान में कांग्रेस पार्टी की तरफ से भेजे गए पंपलेट वितरित करेंगे। इस कार्यक्रम का लेकर युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारीयों एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें