महेंद्रगढ़। जेजेपी की ओर से गांव चितलांग निवासी जोनी तंवर को पार्टी का यूथ विंग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर जोनी तंवर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। जोनी तंवर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी की नीतियों और विचारधारा को युवाओं तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर कार्य करेंगे। संवाद