फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 82 युवाओं का पूरा हुआ नौकरी का सपना, कल दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र

Tue, 08 Oct 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- राजकीय औद्योगिक प्र​शिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में  आयोजित रोजगार मेले में लि​खि
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में मानेसर की कंपनी के प्रतिनिधियों की ओर से विद्यार्थियों का लिखित व साक्षात्कार लिया। मेले में 155 युवाओं ने पंजीकरण कराया था जिसमें से विभिन्न चरण की प्रक्रिया के बाद 82 का चयन किया गया।
विज्ञापन

संस्थान प्रभारी संदीप सिंह व प्लेसमेंट इंचार्ज शिवताज ने बताया कि मानेसर की प्रसिद्ध कंपनी के प्रतिनिधि की ओर से वर्ष 2023 व 2024 के फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट, मोटर मैकेनिक, वेल्डर व पेंटर ट्रेड्स के पास आउट युवाओं का अपरेंटिस के लिए चयन किया। रोजगार मेले में 155 युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया था। कंपनी के प्रतिनिधियों ने लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार के आधार पर 82 का चयन किया। 9 अक्तूबर चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा। प्रथम चरण में युवाओं की नियुक्ति मानेसर कंपनी में रहेगी। कंपनी के प्रतिनिधियों ने 45 विद्यार्थियों की नियुक्ति का लक्ष्य लेकर आए थे। लेकिन यहां के विद्यार्थियों व कौशल व कुशल शिक्षा को देखते हुए प्रतिनिधियों ने अपने लक्ष्य से अधिक विद्यार्थियों का चयन किया गया।

फोटो संख्या:70- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में  आयोजित रोजगार मेले में लिखि

फोटो संख्या:70- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में  आयोजित रोजगार मेले में लिखि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें