फोटो 06जजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जिला प्रधान। स्वयं
- फोटो : संस्थान
नारनौल। जिलास्तर पर जेजेपी की ओर से 28 दिसंबर को आयोजित होने वाले युवा योद्धा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिला कार्यालय में युवा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिला प्रवक्ता विजय छिलरो ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि युवा योद्धा सम्मेलन गांव दौंगड़ा अहीर चौक पर दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के आयोजक विष्णु डाबड़ सरपंच ने कहा कि यह सम्मेलन हरियाणा के इतिहास में एक अलग पहचान बनाएगा, जिसमें जिले से हजारों युवा भाग लेंगे। युवा जिला अध्यक्ष व जिला पार्षद सचिन चौधरी ने बताया कि सम्मेलन को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला, पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष ब्रिज शर्मा व युवा ब्रिगेड नेता दिग्विजय चौटाला संबोधित करेंगे। संवाद