महेंद्रगढ़। आर्य समाज के प्रांगण में प्रधान भूपेंद्र आर्य की अध्यक्षता में डॉ. विक्रांत डागर एवं डॉ. समता की पुत्री जिनिशा का अन्नप्राशन संस्कार वैदिक रीति से संपन्न हुआ। हवन पुरोहित वेदपाल शास्त्री ने अन्नप्राशन संस्कार का महत्व बताते हुए कहा कि वैदिक संस्कृति में मानव जीवन के 16 संस्कार निर्धारित हैं। अन्नप्राशन संस्कार शिशु के छठे महीने में किया जाता है। अन्न से शरीर को शक्ति और प्राणों को बल मिलता है। इस अवसर पर प्रताप, सुरेंद्र, श्रीराम, महेंद्र दीवान, हरीश आर्य, केशर आर्या, अनिल आर्य, सुमेर मेघनवास, यशपाल और सत्यवीर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संवाद