महेंद्रगढ़। श्रीकृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार से एम्योचर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 69वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन 20 मुकाबले खेले गए। मेजबान हरियाणा और झारखंड के बीच हुए मुकाबले में दर्शकों की सांसें थमी रहीं। प्रथम हाॅफ से पहले मेजबान टीम हावी रही, लेकिन दूसरे हाफ तक झारखंड की टीम ने बेहतरीन वापसी की। इसके बाद झारखंड के खिलाड़ियों की सूझबूझ के चलते हरियाणा 36-35 के मुकाबले एक अंक से हार गया।
दूसरे दिन इन टीमों के बीच खेले गए मैच
69वीं सीनियर राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के मुकाबले दिन एवं रात्रि के समय खेले जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह के मैच गोवा बनाम जम्मू कश्मीर, झारखंड बनाम उड़ीसा, अरुणाचल प्रदेश बनाम तेलंगाना, गुजरात बनाम केरल, छत्तीसगढ़ बनाम मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल बनाम विदर्भ, महाराष्ट्र बनाम उत्तरांचल, कर्नाटक बनाम पांडुचेरी, बिहार बनाम तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश बनाम चंडीगढ़ के बीच खेले गए। खेलों में गोवा ने 51 अंक व जम्मू कश्मीर ने 8 अंक प्राप्त कर किए और मुकाबले में गोवा टीम विजेता रही।
झारखंड ने 44 अंक व उड़ीसा ने 18 अंक प्राप्त किए, वहीं इस मुकाबले में झारखंड की टीम विजेता रही। आंध्रप्रदेश की टीम ने 25 व तेलंगाना की टीम ने 52 अंक प्राप्त किए, वहीं इस मैच में तेलंगाना विजेता रही। गुजराज व केरल के बीच हुए मुकाबले में गुजरात ने 24-22 से जीत हासिल की।
छत्तीसगढ़ व मध्यम प्रदेश के बीच हुए मुकाबले में 49-37 से छत्तीसगढ़ की टीम विजेता रही। वेस्ट बंगाल व विदर्भ की टीमों के बीच 57-16 से वेस्ट बंगाल जीती। महाराष्ट्र व उत्तरांचल के बीच 49-25 के अंतर से महाराष्ट्र की टीम जीती। इसके बाद कर्नाटक व पांडिचेरी के बीच 57-19 से कर्नाटक विजेता रही। बिहार व तेलंगाना 45-34 से बिहार जीती। आंध्रप्रदेश व चंडीगढ़ के बीच 21-57 से चंडीगढ़ ने एकतरफा जीत हासिल की। हिमाचल प्रदेश व दिल्ली के बीच 49-21 के स्कोर से हिमाचल ने जीत दर्ज की। रेलवे व गोवा के बीच 52-35 से रेलवे, हरियाणा व झारखंड के बीच हुए रोचक मुकाबले में 35-36 के कड़े मुकाबले में झारखंड की टीम विजेता रही। वहीं राजस्थान व गुजरात के बीच 48-15 के एकतरफा मुकाबले में राजस्थान की टीम जीतकर अगले साउंड में प्रवेश कर गई।