नारनौल। शहर के नजदीकी गांव कोजिंदा में एक कंपनी में कार्यरत कर्मी के घर पर करीब सात लाख रुपये के आभूषण व तीन हजार की नकदी चोरी हो गई। वीरवार को जब कंपनी से घर आया तो ताला टूटा हुआ था। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस शिकायत में कोचिंदा निवासी रतन सिंह ने बताया कि वह नीमराणा में डायकोन कंपनी में नौकरी करता है। वीरवार को जब ड्यूटी से सुबह करीब सात बजे घर आया तो घर का मुख्य गेट खोलने पर सामने के दोनों कमरों के ताले टूटे हुए थे। इसके बाद उसने अपनी पत्नी जो अपने मायके गई हुई थी, उसको सूचना दी, इसके पुलिस डायल 112 को घटना के बारे में बताया। जब उन्होंने घर में रखे सामान की जांच की तो करीब सात लाख के आभूषण सहित 3000 हजार रुपये की नकदी चोरी थी। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
आभूषण सहित तीन हजार रुपये की हुई चोरी
वहीं, नारनौल शहर की अमृतधारा काॅलोनी में एक बंद मकान में चोरी हो गई। पीड़ित काे पड़ोसियों ने चोरी होने की बात बताई, जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस शिकायत में इंद्राज ने बताया कि वह मंगलवार सांय करीब छह बजे अपने घर नया नगर चला गया था। बुधवार सुबह पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उसके मकान का मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। उसके बाद पड़ोसी ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी। उन्होंने देखा कि कमरे के अंदर का सारा सामान इधर उधर बिखरा हुआ है। जब सामान की जांच की तो एक सोने की चेन व एक जोड़ी टॉपस व कान की बाली गायब मिली। इसके अलावा घर में रखे 3000 रुपये नकद भी चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।