फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी के बंद मकान में सेंध लगाकर लाखों के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव गुवानी में पुलिसकर्मी के बंद मकान में सेंध लगाकर चोर लाखों रुपये के आभूषण चुरा ले गए। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र में गुवानी निवासी सुमन देवी ने कहा है कि उसके पति हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं। उनकी वर्तमान में ड्यूटी मधुबन ट्रेनिंग सेंटर करनाल में लगी है। बताया कि उनकी सास कैंसर से पीड़ित हैं। इनके इलाज के लिए चार महीने पहले गुरुग्राम गए थे। अब वे गुरुग्राम ही रहते हैं। समय-समय पर गांव आकर मकान की देखभाल करते हैं। 22 सितंबर को गांव में रह रही जेठानी ने फोन पर चोरी की सूचना दी। जब वे 23 सितंबर को गांव गईं तो देखा कि घर के सभी दरवाजे अंदर से खुले थे तथा कमरों का सामान बिखरा था। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। बताया कि दो तोले सोने की चेन, तीन तोले की सोने की चार अंगूठी, आधा तोला कुंडल, एक तोला सोने की झुमकी, 250 ग्राम की एक जोड़ी चांदी की पायल, दो तोले की चांदी की चेन, चांदी के छह सिक्के, 250 ग्राम नेवरी, 100 ग्राम वजन की दो जोड़ी पायल गायब मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें