नांगल चौधरी। नांगल चौधरी क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा रात को कमरे का ताला तोड़कर सोने का कडा, सोने की झुमकी , सोने का मंगलसूत्र, सोने की दो अंगूठी और चांदी की पाजेब चोरी करने का मामला सामने आया है।। पुलिस को दी शिकायत में गांव आजमनगर निवासी विजय सिंह ने बताया कि शनिवार रात को वह अपने मकान के अंदर वाले कमरे पर ताला लगाकर दूसरे कमरे में सोया हुआ था। रविवार सुबह उठकर देखा तो अंदर वाले कमरे का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ था व कमरे में रखे सोना-चांदी के आभूषण गायब थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है।