फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से लाखों के आभूषण और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान से लाखों के आभूषण और नकदी चोरी
विज्ञापन

सतनाली मंडी। सतनाली कस्बे के खोखा मार्केट में सुनार की दुकान का शटर तोड़कर चोर लाखों रुपये के आभूषण एवं नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सतनाली निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने कस्बे की खोखा मार्केट में सुनार की दुकान की हुई है। 29 जून की शाम को दुकान बंद करके घर आ गया था। वीरवार की सुबह दुकान को खोलने के लिए गया तो देखा कि दुकान के बाहर का ताला टूटा हुआ था। दुकान का शटर उठाकर देखा तो दुकान में रखा सामान भी बिखरा पड़ा था। आभूषणों एवं नकदी की जांच की तो होश उड़ गए। दुकान में रखे आभूषण व नकदी गायब थी। पीड़ित दुकानदार विनोद कुमार ने बताया कि चोर दुकान से तीन किलोग्राम नया सामान चांदी का जिसमें पायल, चैन, अंगुठी नारियल, गुट्ठी चांदी, सिक्के व 2 किलोग्राम पुरानी चांदी, 20 ग्राम नई ढंग वाली, 30 ग्राम पुराना सोना व 35 हजार रुपये की नक दी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर आभूषणों एवं नकदी की बरामदगी की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें