महेंद्रगढ़। छुट्टी पर घर आया गांव नांगल हरनाथ निवासी सेना का जवान अचानक लापता हो गया। पत्नी ने सदर पुलिस थान महेंद्रगढ़ में शिकायत देकर तलाश करने की गुहार लगाई है। पत्नी रेखा देवी ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि पति कुलदीप असम राइफल में कार्यरत हैं, जो फिलहाल छुट्टी आया हुआ है। 14 मई को कुलदीप दोपहर एक बजे से लापता है। उस दिन बच्चे स्कूल गए हुए थे तथा घर पर भी कोई नहीं था। अभी तक उससे किसी प्रकार से कोई संपर्क नहीं हुआ है। कुलदीप के दोस्त संदीप कुमार जो उसके साथ ड्यूटी करता है उससे पता चला है कि कुलदीप इंस्टाग्राम पर 14 मई को शाम को एक्टिव था। संवाद