फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मामले में राजीनामा नहीं करने पर जवान के साथ की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी के गांव नेहरू नगर के पुराने मामले में राजीनामा नहीं करने पर कुछ लोगों ने एक सेना के जवान के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस संबंध में जवान ने नांगल चौधरी थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत पर तीन नामजद सहित तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव नेहरु नगर निवासी सरजीत ने बताया कि वह भारतीय सेना में कार्यरत है। उसकी पोस्टिंग मध्यप्रदेश (सागर) में है। 16 मार्च को करीब साढ़े दस बजे गांव के अनिल और सुनील ने उसके पास पुराने मामले में गवाही नहीं देने अन्यथा जान से मारने की धमकी दी, लेकिन जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो उक्त लोगों ने उसके साथ हाथापाई की। अगले दिन रात्रि को वह गांव में एक शादी के कन्यादान के लिए अपनी गाड़ी लेकर गया था। जहां अनिल, सुनील और नवीन भुंगारका और तीन अज्ञात लोगों ने उसकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उसे रोक लिया और उन्होंने उस पर डंडे और लोहे की रॉड आदि से हमला कर दिया। इसमें उसकी गाड़ी का शीशा भी टूट गया। उसने गाड़ी को भगाकर अपनी जान बचाई। बाद में गांव का एक साथी जितेंद्र सिंह ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद उसने इसकी शिकायत नांगल चौधरी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के बाद उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें