फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जतिन त्यागी ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
फोटो : स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाज जतिन त्यागी (बीच में)।
विज्ञापन
गन्नौर। गांव शाहपुर तगा के युवा तीरंदाज जतिन त्यागी ने गोवा में 28 जून को आयोजित वाईएसएसए राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता की तीरंदाजी स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। पदक जीतकर उन्होंने गन्नौर और हरियाणा का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है। जतिन त्यागी ने अपनी सफलता का श्रेय पिता नरेंद्र त्यागी व चाचा सीए अरुण त्यागी को दिया। पिता नरेंद्र त्यागी ने कहा कि जतिन ने कठिन मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें