महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएच) के स्कूल ऑफ लाइफलॉन्ग लर्निंग के बी.वॉक. रिटेल एंड लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थी जतिन का दिल्ली ड्यूटी फ्री कंपनी में चयन हुआ है। जतिन ने इसी वर्ष स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। कंपनी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, नई दिल्ली में संचालित है। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने जतिन को बधाई दी। अधिष्ठाता प्रो. आशीष माथुर ने कहा कि व्यावहारिक अनुभव, संचार कौशल और कार्यस्थल की समझ कॅरिअर विकास के लिए जरूरी हैं। प्लेसमेंट सेल की निदेशक डॉ. दिव्या और उपनिदेशक डॉ. विकास ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई। संवाद