फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव बवाना के जोहड़ में डूबने से जाट निवासी व्यक्ति की मौत

Fri, 09 Feb 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:72- गांव बवाना में मौके पर लगी लोगों की भीड़--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव बवाना के जोहड़ में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वीरवार को जब ग्रामीण गांव बवाना के बालाजी मंदिर के नजदीक स्थित जोहड़ किनारे टहलने गए तो एक शव तैरता दिखाई दिया। लोगों ने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। कनीना सदर थाना प्रभारी रामनाथ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव जाट निवासी 38 वर्षीय राकेश बुधवार शाम घर से निकला था। वीरवार को जब बालाजी मंदिर के नजदीक स्थित जोहड़ के किनारे कुछ चरवाहे अपनी बकरियों को चरा रहे थे तो शव तैरता दिखाई दिया। उन्होंने गांव में इसकी सूचना दी तथा मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस की उपस्थित में शव को जोहड़ से निकालकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। शुक्रवार को परिजनों के बयान पर शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें