फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भाषण प्रतियोगिता में जशनदीप को मिला तीसरा स्थान

Thu, 26 Sep 2024 05:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा जशनदीप कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. यशपाल शर्मा ने जशनदीप कौर को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी को किसी न किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए। प्रतियोगिता से कुछ नया सीखने का अवसर मिलता है।

इसके अलावा विगत दिनों महिला महाविद्यालय में आयोजित हिंदी पखवाड़ा के तहत आयोजित प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मोनिका, नलिनी व नचिता को भी सम्मानित किया। इस मौके पर हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. ममता शर्मा ने कहा कि भाषण प्रतियोगिताएं स्पष्टता, उच्चारण और विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने की क्षमता को निखारती हैं। इस अवसर पर डाॅ. रिंकू यादव, डाॅ. सुनील कुमार, डाॅ. हरमीत कौर व संजेश यादव ने विजेता छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें