कनीना। श्री विश्वकर्मा धर्मशाला में शनिवार को जांगिड़ ब्राह्मण समाज जिला सभा की आम बैठक हुई। अध्यक्षता पंचम जांगिड़ नांगल चौधरी ने की। बैठक में 6 सितंबर को गांव खातीवास में होने वाले जांगिड़ ब्राह्मण जिला सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष अशोक पैकन ने समारोह की रूपरेखा बताई। इसमें मेधावी विद्यार्थियों, प्रतिभाओं और विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा। आयोजन के लिए क्रय समिति और भुगतान समिति का गठन हुआ। खंड अध्यक्षों को विद्यार्थियों के आवेदन एकत्रित करने की जिम्मेदारी मिली। संवाद