फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जल चौपाल का आयोजन किया

Mon, 06 Jan 2025 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-03गांव महरमपुर में जल संरक्षण जागरूकता रैली निकालते ग्रामीण व टीम के सदस्य। स्रोत-स
विज्ञापन
नारनौल। पेयजल प्रबंधन व स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम जल एवं सीवर समिति के प्रशिक्षण का कार्यक्रम व जल चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की महरमपुर सरपंच मनीषा देवी ने की। खंड संसाधन संयोजक इंद्रजीत द्वारा बताया कि जल प्रबंधन व स्वच्छता को अपनाते हुए जल जीवन मिशन को सफल बनाने में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की अहम भूमिका है। यदि कोई व्यक्ति जानबूझ कर पेयजल व्यवस्था को बाधित करता है तो ऐसे व्यक्ति के खिलाफ होने वाली पंचायती या विभागीय कार्रवाई के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। सार्वजनिक स्थानों व जलस्रोत के पास गंदगी नहीं डालनी चाहिए। इस अवसर पर पंप चालक जय सिंह, दीपक व अटल भूजल योजना से रेखा सहित गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें