फोटो नंबर-04जल चौपाल कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण।
सीहमा।
गांव दौंगड़ा अहीर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से जल चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सुनीता देवी ने की। इस मौके पर बीआरसी धर्मेंद्र ने बताया कि जल संरक्षण एवं स्टॉप डायरिया अभियान के अंतर्गत ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों के साथ मिलकर गतिविधियों का आयोजन किया। जिसमें जल संरक्षण, जल के गुणवत्ता व जल से होने वाली जल जनित बीमारियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। वीडब्ल्यूएससी सदस्यों को उनके अधिकारों व कार्यों के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों से अपील की गई कि वो पानी भरने के बाद अपने नलों की टोंटी बंद कर दें, ताकि अन्य घरों में भी पानी आसानी से पहुंच सके और इसके बारे में अन्य ग्रामीणों को भी जागरूक करें। पानी की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए अपने नल के आसपास साफ सफाई रखें। इस मौके पर सरपंच, पंच, वीडब्ल्यूएससी सदस्य, मोटर चालक एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।