महेंद्रगढ़। एमडीएस आईटीआई जाटवास में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रशिक्षण पूरा करने वाले 60 विद्यार्थियों को विभिन्न ट्रेड के प्रमाणपत्र और डिप्लोमा वितरित किए गए।संस्थान के चेयरमैन माता दिन शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाती है। आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार हासिल करने के साथ स्वरोजगार भी शुरू कर सकते हैं। अधिवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि इलेक्ट्रिशियन, फिटर और वेल्डर ट्रेड के कुल 60 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं डिप्लोमा दिए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आनंद कुमार, वंदना शर्मा, योगेश शर्मा, नीतीश यादव, सतीश कुमार, तरुण कुमार और विकास कुमार सहित संस्थान का स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद