फोटो संख्या:60- धनौंदा में टैंड हाउस की दुकान पर चोरी के बाद बिखरा सामान--स्रोत- पुलिस
कनीना। रात में चोरों ने उपमंडल के गांव धनौंदा स्थित एक टेंट हाउस का ताला तोड़कर लाखों रुपये के बर्तन व सामान चोरी कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव धनौंदा निवासी पृथ्वी सिंह ने बताया कि उसने गांव के ही बस स्टैंड पर टेंट का काम करता है। 13 अप्रैल की रात को चोरों ने ताला तोड़कर पानी की मोटर, बिजली केबल बर्तन व अन्य सामान चोर कर लिया। शहर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद