फोटो संख्या:65- निरीक्षक सुभाष चंद के सेवानिवृत पर सम्मानित करते ग्रामीण---स्रोत- परिजन
- फोटो : सांकेतिक
महेंद्रगढ़। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में करीब 40 वर्षों तक सेवा देने के बाद इंस्पेक्टर सुभाष चंद बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने 6 अक्टूबर 1986 को पहली बटालियन में लेह-लद्दाख से सेवाकाल शुरू किया था। सेवानिवृत्ति के समय वे आईटीबीपी की 28वीं बटालियन जाटूसाना, रेवाड़ी में तैनात थे। उन्होंने कठिन और सामान्य क्षेत्रों में जिम्मेदारी निभाई। सेवाकाल में अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उन्हें याद किया जाएगा। पैतृक गांव झगड़ोली में ग्रामीणों और परिजनों ने उनका सम्मान किया। फ्रेंडस कॉलोनी स्थित निवास पर भी सम्मान समारोह हुआ। पूर्व डिप्टी कमिश्नर जीएसटी नरेंद्र कौशिक सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं। संवाद