कनीना। गांव रामबास में पर्यावरण प्रेमी मनोज कुमार ने अपने दिवंगत पिता रत्न सिंह की स्मृति में पौधरोपण किया। उन्होंने पौधे की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया। मनोज कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं और पिता की स्मृति में लगाया गया पौधा उनके प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि गांव के पशु अस्पताल के आसपास पिछले कई वर्षों से फलदार और छायादार पौधे लगाकर स्मृति वन तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ पौधे की देखभाल भी जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसे पेड़ बनने तक बचाए तो पर्यावरण को बड़ा लाभ होगा। संवाद