फोटो नंबर- 24पीजी कॉलेज में नशा न करने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए शपथ ग्रहण क
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में यूथ रेड क्रॉस द्वारा नशामुक्ति व सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूथ रेडक्रॉस नोडल अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर ने कहा कि छात्रों के लिए सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति अभियान के महत्व को समझना और उसके नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। यूथ रेडक्रॉस नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि नशा शरीर व बुद्धि का नाश करता है। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद