फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं को पहचानना जरूरी : प्रो. संदीप

Sat, 05 Apr 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य आवश्यकताओं पर केंद्रित संवेदीकरण कार्यशाला आयोजन किया गया। स्टूडेंट सर्विस सेल एंड वेलनेस क्लिनिक द्वारा मनोविज्ञान विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में अधिष्ठाताओं, विभागाध्यक्षों, शिक्षक प्रभारियों सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों के समक्ष उत्पन्न होने वाली विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं और निदान को जाना। मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित इस कार्यशाला में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार के प्रो. संदीप सिंह राणा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें