फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को शिक्षा और संस्कारों से जोड़ना जरूरी : संत नरेशानंद

विज्ञापन
फोटो संख्या:63- सैनी समाज धर्मशाला महेंद्रगढ़ में नशा मुक्त  अ​भियान यात्रा का  स्वागत करते  सम - फोटो : Archive
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा सनातन संस्कृति जागृति ट्रस्ट, पानीपत के तत्वावधान में राष्ट्रीय संत नरेशानंद सेनाचार्य महाराज के नेतृत्व में चल रहा नशा मुक्ति अभियान वीरवार को हल्का सैन समाज धर्मशाला पहुंचा। हल्का सैन समाज के प्रधान सुंदर लाल आसोदिया ने संत का स्वागत किया। संत नरेशानंद सेनाचार्य ने कहा कि नशा सामाजिक बुराई है, इससे दूर रहकर युवाओं को शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर राजेंद्र सैन, अंकित आसोदिया, देवांशु, विनोद शर्मा, राजीव, हरपाल लांबा व बलजीत सहित युवा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें