फोटो 06 प्रशिक्षण समपन्न होने के बाद एक साथ बैठे स्कूल प्रमुख। स्रोत: विभाग
नारनौल। बेहतर शिक्षा के लिए स्कूल मुखियाओं का तनावमुक्त और भावनात्मक रूप से मजबूत होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशन में राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित 66 विद्यालय मुखियाओं का पांच दिवसीय इन-सर्विस प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक शिवराज सिंह और स्कूल लीडरशिप कार्यक्रम के नोडल डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रभावी नेतृत्व, योग, तनाव प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, विद्यालय विकास योजना और सुरक्षित स्कूल वातावरण जैसे विषयों की जानकारी दी गई। संवाद