फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशिका का जूनियर हैंडबाल टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खुड़ाना की बेटी इशिका जूनियर गर्ल्स हैंडबाल टीम में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। इशिका वर्तमान में बालाजी स्पोर्ट्स क्लब खुड़ाना में प्रशिक्षण ले रही है। वह हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में होने 8 सितंबर से आयोजित 44वीं हैंडबाल प्रतियोगिता में स्टेट टीम में प्रतिनिधित्व करेगी। कोच अशोक माधव ने बताया कि हिसार के महाबीर स्टेडियम में कैंप के बाद इशिका का चयन प्रदेश की टीम में किया गया है। उन्होंने अपनी शिष्या की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और प्रदेश की टीम की सफलता के लिए कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें