नांगल चौधरी। नांगल चौधरी के विधायक एवं प्रदेश के सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने वर्तमान सरपंचों, पंचायत समिति सदस्यों व पूर्व सरपंचों के साथ एक बैठक की। उनसे हलके के कई मामलों पर मंथन किया। मौके पर कर्मपाल यादव, निजामपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष विनोद यादव, नरेंद्र यादव, पूर्ण गोठड़ी व हंसराज बिहारीपुर और भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मवीर के कार्यालय प्रभारी कृष्ण भी उपस्थित रहे।