सोनीपत (वि)। साउथ पॉइंट वर्ल्ड स्कूल में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें शैक्षणिक सत्र के लिए स्टूडेंट कैबिनेट का गठन कर विद्यार्थियों को नेतृत्व की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मुख्य अतिथि साउथ पॉइंट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन दिलबाग सिंह खत्री ने चयनित विद्यार्थियों को पद की जिम्मेदारियां निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन से निभाने की शपथ दिलाई। वरिष्ठ वर्ग में हेड बॉय नैतिक, हेड गर्ल मासूम, वाइस हेड बॉय नैतिक, वाइस हेड गर्ल मानवी और स्पोर्ट्स कैप्टन नमन शर्मा चुने गए।