फोटो संख्या:53-दक्षता विकास कार्यक्रम के चौथे दिन प्रो. निशान सिंह के साथ प्रतिभागी शिक्षक--स्र
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में आयोजित दक्षता विकास कार्यक्रम के चौथे दिन पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. निशान सिंह देओल विशेषज्ञ वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि यह जो दक्षता कार्यक्रम है इसमें हम सोशल साइंस की फैकल्टी को देश के बेहतरीन शिक्षकों से रूबरू करवाएं। इससे उनके शिक्षण में निखार आए और वे देश समाज के विकास में बेहतर योगदान दे सकें। संवाद