फोटो संख्या:61- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में विद्यार्थियों को जानकारी देते बैंक के अधिक
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में शनिवार को एक निजी बैंक में सहायक प्रबंधक पद के लिए साक्षात्कार सत्र का आयोजन किया गया। साक्षात्कार सत्र एनआईआईटी लिमिटेड के सहयोग से आयोजित किया गया।
सत्र में महाविद्यालय के कुल 72 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रत्येक उम्मीदवार की योग्यता, अनुभव, और क्षमताओं का बारीकी से मूल्यांकन किया गया। इस दौरान 34 उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चयनित किया गया है। एनआईआईटी लिमिटेड से पहुंचे मनोज कश्यप व प्रतिभा चौधरी ने बताया कि यह साक्षात्कार बैंक की भर्ती प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
महाविद्यालय की प्लेसमेंट सैल की प्रभारी डॉ. परमीत कुमारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल उभरते हुए प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना है बल्कि उनके कौशल और क्षमताओं को निखारने में भी सहायता करना है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी नारायण ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों को वास्तविक पेशेवर दुनिया में अवसर प्राप्त करने का एक अनूठा मौका प्रदान करते हैं।