नारनौल। कृषि और किसान कल्याण से जुड़ी एग्री स्टैक योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली ने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग संयुक्त रूप से विशेष कैंप आयोजित कर किसानों का पंजीकरण करें। जिले में अब तक 1 लाख किसानों का सफल पंजीकरण हो चुका है जिसे और गति देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसानों को सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ इसके माध्यम से दिया जाएगा। यह प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। संवाद