फोटो संख्या:59- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालड़ा बास में स्वास्थ्य कर्मचारियों की बैठक लेती प्र
महेंद्रगढ़। मालड़ा बास पीएचसी में बुधवार को डॉ. पिंकी जांगडा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें दंत चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमीष गोदारा, स्वास्थ्य सुपरवाइजर रणबीर सिंह और स्वास्थ्यकर्मी मुकेश चौहान भी उपस्थित थे। बैठक में जुलाई माह के कार्यों की समीक्षा की गई। डॉ. पिंकी ने टीकाकरण, एएनसी पंजीकरण, संस्थागत प्रसव और टीबी-मलेरिया नियंत्रण सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लक्ष्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। बारिश में मलेरिया व डेंगू का खतरा बढ़ने पर सोर्स रिडक्शन अभियान तेज करने को कहा गया। आशा वर्कर्स के साथ कूलर व पानी की टंकियों से जमा पानी खाली करवाने के निर्देश मिले। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में स्क्रीनिंग कैंप बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। संवाद